जम्मू-कश्मीरः उमर सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल: जम्मू में जमकर प्रदर्शन, पुतला फूंका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bjp Protest In jammu: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सरकार के खिलाफ जम्मू में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने, बेरोजगारी और विकास से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया. पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया.

डोगरा चौक, महेशपुरा और पंजतीर्थी में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए. इसके बाद अलग-अलग समूहों में शालीमार रोड के रास्ते सिविल सचिवालय की ओर मार्च किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एनसी-कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी के झंडे व तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया.

BJP mounts major protest against NC govt in Jammu, accuses it of failing on promises

एनसी-कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी. सिविल सचिवालय और प्रदर्शन के मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनसी-कांग्रेस सरकार के पुतले भी फूंके. भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

 

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जनता से कई वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार उन्हें पूरा करने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय सरकार राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे को उठाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

सत शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रभावी ढंग से काम करने का अवसर देना चाहती है और एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा अपना आंदोलन और तेज करेगी और जिला, कस्बा और स्थानीय स्तर पर भी प्रदर्शन किए जाएंगे.

BJP mounts major protest against NC govt in Jammu, accuses it of failing on promises

CM के इस्तीफे की मांग

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और खराब शासन के आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार की विफलताओं के कारण भाजपा को अपना विरोध सड़कों तक ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी विफल रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी कथित विफलताओं की जिम्मेदारी लेते हुए जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए.

भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने कहा…

भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने कहा कि पार्टी सरकार को विधानसभा से लेकर सड़कों तक हर स्तर पर जवाबदेह बनाएगी. उन्होंने जम्मू क्षेत्र की जनता के साथ कथित भेदभाव का मुद्दा भी उठाया.

विधायक विक्रम रंधावा ने भी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं के बजाय प्रोटोकॉल और राजनीतिक दिखावे पर अधिक ध्यान दे रही है.

BJP mounts major protest against NC govt in Jammu, accuses it of failing on promises

महिलाओं और युवाओं के मुद्दे भी उठाए

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नेहा महाजन ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, बेरोजगारी दूर करने के उपायों और महिलाओं से किए गए चुनावी वादों को लेकर सरकार से सवाल किए.

Latest News

Sensex Closing Bell: लाल निशान में बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 78000 के नीचे

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. दिन के अंत...

More Articles Like This