Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर, आतंकियों ने चलाई सेना पर गोली

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pulwama Encounter: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां निहामा इलाके में पुलिस और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हुई. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. फिलहाल सेना के जवानों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है.

दरअसल, जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर के बताया है कि पुलवामा जिले के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन कर रहे हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी.

आतंकियों ने सेना पर की फायरिंग

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि आतंकवादियों की मौजूदगी का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में निहामा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी. जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई. फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. हालांकि अभी तक दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

हथियारों का जखीरा बरामद

वहीं, इससे पहले हाल ही में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने  कुपवाड़ा के आवरा के घने वन क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है. जहां से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए.

Latest News

‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

लखनऊ में 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत और जापान की युवा पीढ़ी का आत्मीय मिलन हुआ. यामानाशी से आए 13 जापानी छात्रों ने लखनऊ के बच्चों से संवाद किया और CM योगी ने उनके साथ सेल्फी ली.

More Articles Like This

Exit mobile version