ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने भारतीय वायुसेना की युद्ध अभियानों में उतरने की क्षमता देखी- वायुसेना प्रमुख

New Delhi: भारतीय वायुसेना गुरुवार को अपनी स्थापना की 94वीं वर्षगांठ मना रही है. हिंडन एयरबेस पर आयोजित भव्य परेड समारोह में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि यह दिन केवल गौरवशाली इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का भी समय है. उन्होंने वायु योद्धाओं से उस शपथ को याद करने का आह्वान किया, जो उन्होंने वायुसेना की वर्दी पहनते समय ली थी. एपी सिंह ने पिछले वर्ष हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख किया.

अभियानों में उतरने की क्षमता देखी

कहा कि पूरी दुनिया ने भारतीय वायुसेना की तेजी से युद्ध अभियानों में उतरने की क्षमता देखी. इस अभियान के दौरान वायुसेना की प्रहार क्षमता और प्रभावी वायु रक्षा अभियानों को भी देखा गया. उन्होंने कहा कि वायुसेना का संकल्प और ताकत केवल शब्द नहीं, बल्कि उसकी वास्तविक क्षमता का प्रदर्शन है. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता भारतीय वायुसेना का मार्गदर्शक सिद्धांत है.

स्वदेशी प्रणालियां संकल्प का परिणाम

तेजस हल्का लड़ाकू विमान, उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान, प्रशिक्षक विमान, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर, अस्त्र मिसाइल, आकाश वायु रक्षा प्रणाली और ब्रह्मोस मिसाइल जैसे स्वदेशी प्रणालियां इसी संकल्प का परिणाम हैं. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि 1932 में केवल चार विकर्स विमानों के साथ शुरू हुई भारतीय वायुसेना आज एक सक्षम, नेटवर्क आधारित और बहुआयामी शक्ति के रूप में दुनिया की श्रेष्ठ वायु सेनाओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि यह सफर दृढ़ संकल्प, साहस, नवाचार और सर्वोच्च बलिदानों से बना है.

वीरांगनाओं को याद करने का आह्वान

उन्होंने वायु योद्धाओं से वायुसेना के पूर्वजों और उन सभी वीरों तथा वीरांगनाओं को याद करने का आह्वान किया, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने कहा कि इन स्मृतियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाने की प्रेरणा मिलती है. एपी सिंह ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और इसके साथ अनिश्चितता तथा जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं. अलग-अलग हिस्सों में नए संघर्ष सामने आ रहे हैं.

वायु शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण

ऐसे घटनाक्रमों ने दिखाया है कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा में वायु शक्ति की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना वायु शक्ति की संरक्षक होने के नाते अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को समझती है. वह हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सतर्क, प्रतिबद्ध और तैयार है.

इसे भी पढ़ें. Nana Patekar Death: मुंबई नहीं, पुणे स्थित डोंजे गांव में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

Latest News

पुर्तगाल में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का भी उठाया मुद्दा

Lisbon: पुर्तगाल में बढ़ती महंगाई, आसमान छूते किराये और घर खरीदने में आ रही मुश्किलों के खिलाफ हजारों लोगों...

More Articles Like This

Exit mobile version