NDA में शामिल होगी RLD, जयंत चौधरी ने किया ऐलान, कुछ दिन पहले ही चौधरी चरण सिंह को मिला था ‘भारत रत्न’

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RLD-BJP Alliance: उत्तर प्रदेश में भी इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने NDA में शामिल होने का फैसला लिया है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमने अपने सारे विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात कर ली है. सभी से बात करने के बाद हमने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है.

जानिए क्या बोले जयंत?

आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा जाना मेरे और मेरे परिवार समेत किसान समुदाय के लिए बहुत बड़ा सम्मान है. वहीं, विधायकों की नाराजगी को लेकर जयंत ने कहा कि सभी से बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

बता दें कि आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी के दादा और देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा किए जाने के बाद जयंत ने कहा था, “दिल जीत लिया.” वहीं, ठीक इसके अगले दिन जयंत ने उनके दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर मोदी सरकार की प्रशंसा की थी.

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजे जाने के बाद कयासों का दौर तेज था कि जयंत की पार्टी एनडीए का हिस्सा हो सकती है. ठीक वैसा ही हुआ. जयंत ने आज अपनी पार्टी को इंडिया गठबंधन से अलग कर लिया और एनडीए के साथ चले गए.

यह भी पढ़ें: Delhi News: मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली इतने दिनों की अंतरिम जमानत

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version