Jharkhand Assembly Elections 2024: गिरिराज सिंह ने BJP प्रत्याशी चंपई सोरेन के बयान का किया समर्थन, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है. विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन के उस बयान का केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेशी झारखंड की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और भाजपा की सरकार आने पर इससे मुक्ति दिलाई जाएगी.
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को मीडिया से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, “चंपई सोरेन ने जो कहा है वह बिल्कुल सही है. हमारे जो भी भाजपा के नेता झारखंड में गए हैं, वह इस बात को दोहरा चुके हैं. चंपई सोरेन ने कहा है झारखंड बचेगा तभी झारखंड के आदिवासी बचेंगे.

झारखंड की आदिवासी बहनों के साथ बांग्लादेशी कर रहे लव जिहाद 

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा, “आज झारखंड की आदिवासी बहनों के साथ बांग्लादेशी लव जिहाद कर रहे हैं. लेकिन, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुप हैं. इस मुद्दे पर वे कुछ नहीं बोलते हैं. झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानूनी तरीके से एक-एक रोहिंग्या, एक-एक बांग्लादेशी को निकालने का काम किया जाएगा.”
Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version