Jitan Ram Manjhi Birthday: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए किसने क्‍या कहा ?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jitan Ram Manjhi Birthday: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मांझी को जन्मदिन की बधाई दी और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने जीतन राम मांझी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने समाज के गरीब और वंचित वर्गों की सेवा करके अपनी अलग पहचान बनाई है. वे MSME क्षेत्र को मजबूत करने के लिए असाधारण प्रयास कर रहे हैं, जो विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है.” पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की.

आत्मनिर्भर भारत में दे रहे योगदान-अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पोस्ट के माध्यम से मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप एमएसएमई क्षेत्र को गति देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें.”

यूपी के सीएम ने भी दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीतन राम मांझी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “आपने वंचितों और शोषितों की आवाज को राष्ट्रीय मंच दिया है. आपके जनसेवी कार्य प्रशंसनीय हैं. प्रभु श्रीराम आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें.”

दिल्ली की सीएम ने की तारीफ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जीतन राम मांझी जी के नेतृत्व में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को नई दिशा मिली है. यह क्षेत्र देश की आर्थिक प्रगति में मजबूत आधार बन चुका है. मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं.”’

हरियाणा के सीएम सैनी ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी मांझी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने पोस्‍ट करते हुए लिखा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें और राष्ट्र की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहें.” जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर नेताओं की शुभकामनाओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को एक बार फिर उजागर कर दिया. सभी ने उनके कार्यों की सराहना की और देश की प्रगति में उनकी भूमिका को अहम बताया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This