काकोली घोष ने किया दावा, TMC के 20 सांसदों का NDA को समर्थन, स्पीकर को सौंपा पत्र

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

20 TMC MPs support NDA: पश्चिम बंगाल में विधायकों के बाद अब TMC को सांसदों ने भी झटका दे दिया है. तृणमूल कांग्रेस में राजनीतिक संकट आज सोमवार को और गहरा गया, जब पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि TMC के लगभग 20 सांसदों ने NDA का समर्थन करने का निणर्य लिया है.

काकोली घोष ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बारे में जानकारी दे दी गई है. मौजूदा समय में TMC के लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 12 सांसद हैं.

काकोली घोष दस्तीदार ने कहा…

काकोली घोष दस्तीदार ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन का समर्थन करने की इच्छा बताते हुए स्पीकर को पहले ही एक पत्र भेजा जा चुका है.

काकोली घोष ने कहा, ‘मेरे समेत TMC के लगभग 20 सांसदों ने NDA का समर्थन करने के अपने फैसले के बारे में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है.’ काकोली घोष दस्तीदार लोकसभा में TMC की मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह फैसला साथी सांसदों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है.

 तृणमूल कांग्रेस के अंदर लगातार अंदरूनी संकट

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस के अंदर लगातार अंदरूनी संकट गहराता जा रहा है. पार्टी से कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है और अब एक साथ 20 सांसदों ने TMC का साथ छोड़कर NDA को समर्थन देने का फैसला किया है.

घोष दस्तीदार ने NDA के साथ जुड़ने के फैसले पर तर्क देते हुए बताया कि यह जनादेश को दर्शाता है. उन्होंने कहा, ‘हमने जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया है और हमारा मानना है कि हमारी भविष्य की राजनीतिक दिशा NDA के अनुरूप होनी चाहिए.’ ममता बनर्जी या TMC नेतृत्व की तरफ से अभी तक इन दावों पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

 

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version