विश्‍व के अनोखे मंदिर कल्कि धाम का कल पीएम करेंगे शिलान्‍यास, जानिए इसकी खासियत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kalki Dham UP: राममंदिर के बाद उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में कल्कि धाम की चर्चा जोरों पर है. कल यानी 19 फरवरी को विश्‍व के अनोखे मंदिर कल्कि धाम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने जा रहे हैं. इससे पहले पूरे उत्तर प्रदेश में एक ही नारा गूंज रहा है, वो है ‘अवध पुरी से कल्कि धाम, जय श्री कल्कि जय श्री राम.’

दरअसल, भगवान विष्णु के 10वें अवतार भगवान कल्कि का मंदिर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बनने जा रहा है. कल इस मंदिर का शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे. इसके धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं, जिनकों कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किया है.

कल्कि धाम केवल एक मंदिर नहीं है, बल्कि यह विश्व का अनोखा मंदिर है. ऐसा इसलिए क्योंकि कल्कि धाम पहला ऐसा धाम है जहां भगवान के अवतार लेने से पहले उनका मंदिर स्थापित हो रहा है.

आइए इस धाम की मुख्य विशेषताएं जानते हैं…

  • बनने वाले कल्कि धाम में एक नहीं बल्कि 10 गर्भगृह बनाए जाएंगे. ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु के 10 अवतार होंगे, जिन्हें 10 अलग-अलग गर्भगृह स्थापित किया जाएगा.
  • कल्कि धाम में बनने वाले मंदिर का निर्माण उसी पत्थरों से किया जाएगा, जिससे सोमनाथ मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण किया गया है. इतना ही नहीं कल्कि धाम मे भी लोहा या स्टील का प्रयोग नहीं किया जाएगा.
  • इस मंदिर का शिखर 108 फीट ऊंचा बनाया जाएगा. वहीं, 68 तीर्थ की इसमें स्थापना होगी. 11 फीट के ऊपर मंदिर का चबूतरा बनेगा.
  • इस मंदिर का निर्माण 5 एकड़ में किया जाएगा. माना जा रहा है कि इसके निर्माण में कुल 5 साल का वक्त लग सकता है.
  • यह मंदिर भवन के दृष्टिकोण से भी भव्य होगा और धार्मिक दृष्टिकोण से भी दिव्य होगा.

जानकारी दें कि जो पुराना कल्कि धाम है वह अपनी पुरानी जगह ही रहेगा. वहीं, नया धाम जब बनेगा उसके लिए भगवान का नया विग्रह होगा जिसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. बता दें कि इसके लिए प्रभु की अद्भुत प्रतिमा लाई जाएगी. ग्रंथों की मानें तो जब भगवान कल्कि का अवतार होगा तो भगवान शिव के द्वारा उन्हें देवदत्त नाम का श्वेत अश्व प्रदान किया जाएगा. भगवान परशुराम उनको खडग प्रदान करेंगे, भगवान बृहस्पति उनको शिक्षा दीक्षा देंगे. इन सब बातों को ध्‍यान में रखते हुए ही ऐसे ही स्वरूप में भगवान का विग्रह होगा.

कल पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

जानकारी दें कि 19 फरवरी सोमवार को प्रधानमंत्री इस कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे. इसकी तैयारियां जोरों पर हैं. पूरे मंदिर परिसर को सफेद और भगवा रंग से सजाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कार्य़क्रम स्थल को एसपीजी के जवानों ने सुरक्षा में ले लिया है. इस समारोह को देखते हुए परिसर को 3 खंड में बांटा गया है. इस कार्यक्रम में देश भर के 11,000 से अधिक साधु संत हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं’, BJP राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले पीएम मोदी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This