‘गैंगस्टर मेरे पीछे पडे हैं!’ कपिल शर्मा ने अपने कैफे पर हमले के बाद लॉरेंस के खिलाफ निकाली भड़ास

Must Read

Mumbai: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने कैफे पर हमले होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है. कपिल शर्मा ने मुंबई में नेटफ्लिक्स के व्हाट्स नेक्स्ट इवेंट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर हल्का-फुल्का तंज मारा. कॉमेडियन ने बातों-बातों में कहा कि आज कल एक दो मुल्कों के गैंगस्टर मेरे पीछे लगे हुए हैं. पता नहीं सबको क्या मिल रहा है.

हमें अपना काम करना है

लोग अपनी जिंदगी इंजॉय नहीं कर पा रहे हैं. खैर ये तो लाइव जा रहा है. मैं बस इतना कहूंगा कि हमें अपना काम करना है. कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं. उनके कैप्स कैफे पर चार महीने में तीन बार हमले हुए. इससे पहले भी वह इस गैंग पर ताना मार चुके हैं. यह तब हुआ जब नेटफ्लिक्स इंडिया की CEO मोनिका शेरगिल शर्मा से बात करने के लिए स्टेज पर आईं और प्लेटफॉर्म के साथ उनके लंबे जुड़ाव की तारीफ की.

इंडिया की नजर तो बहुत टाइम से आप पर है

यह बताते हुए कि नेटफ्लिक्स लंबे समय से उनके साथ काम करने का इच्छुक था. शेरगिल ने हिंदी में मज़ाक में कहा कि हमारी नज़र, इंडिया की नजर तो बहुत टाइम से आप पर है. कपिल उम्मीद है कि 11 मुल्कों की पुलिस की नज़र नहीं होनी चाहिए. जुलाई 2025 में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के नए खुले कैफे में कई गोलियां चलाई गईं.

कपिल शर्मा के कैप्स कैफे सरे में फायरिंग

बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली और कॉमेडियन को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जय श्री राम, सत श्री अकाल राम सारे भाइयों को आज जो ये कपिल शर्मा के कैप्स कैफे सरे में फायरिंग हुई, इसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों, लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं. इसको हमने कॉल की थी, इसको रिंग नहीं सुनाई दी तो कार्रवाई करनी पड़ी. अब भी रिंग न सुनेगा तो अगली कार्रवाई जल्दी ही मुंबई करेंगे.

इसे भी पढ़ें. UP: शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, जबरन नहीं बुला सकते है अवकाश के दिन, जारी होंगे निर्देश

Latest News

प्रयागराज में भीषण हादसा: अमोनिया गैस टैंक फटा, कोल्ड स्टोरेज धराशायी, 8 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

Accident in Prayagraj: यूपी के प्रयागराज से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर...

More Articles Like This