Kargil Vijay Diwas: जब कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों से मिले थे PM मोदी, देखें 25 साल पुरानी तस्वीरें

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kargil Vijay Diwas: मोदी आर्काइव (Modi Archive) की ओर से कारगिल विजय दिवस के मौके पर  कुछ पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शेयर की गई हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सैनिकों के साथ नजर आ रहे हैं. मोदी आर्काइव की ओर से शेयर की गई ये तस्‍वीरें करगिल युद्ध के दौरान की है. ये तस्‍वीरें शेयर करते हुए करगिल युद्ध को याद करते हुए लिखा गया कि आज करगिल विजय के 25 साल पूरे हो रहे हैं, जो भारत के इतिहास में एक निर्णायक क्षण था. पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में बहुत अंदर तक घुसपैठ की थी.

जिसके कारण भारत ने ऑपरेशन विजय शुरू किया गया. पोस्ट में लिखा गया कि भारतीय सेना ने भीषण युद्ध लड़ा और हर इंच ज़मीन पर कब्ज़ा किया और अपने देश की अखंडता को सुरक्षित रखा.

ऐसी ही एक युद्धभूमि थी टाइगर हिल, एक रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान… जहां काफी भीषण लड़ाइयां हुईं. 4 जुलाई, 1999 को खूनी युद्ध के बाद, भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया.

बता दें कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने लद्दाख में करगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग तीन महीने की लंबी लड़ाई में जीत के बाद ‘ऑपरेशन विजय’ के सफल समापन की घोषणा की थी. इस युद्ध के दौरान पीएम मोदी भी यहां पहुंचे थे और उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की थी. युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में 26 जुलाई के दिन को ‘करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.

यह भी पढ़े: कारगिल विजय दिवस: हमारे बहादुर जवानों के सामने कोई दुश्मन टिक नहीं पायाः CM योगी

Latest News

हवा में खुला दरवाजा, भारतीय एयर एम्बुलेंस की बांग्लादेश में इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज की मौत

Air Ambulance Emergency Landing: अगरतला से कोलकाता जा रही एक भारतीय एयर एम्बुलेंस में अचानक हवा में तकनीकी खराबी...

More Articles Like This

Exit mobile version