Kedarnath Dham: भक्तों के लिए खुशखबरी, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kedarnath Dham: बाबा केदार के भक्तों के लिए खुशखबरी है. उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रख्यात केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब 6 महीने बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को एक बार फिर से खोल दिए जाएंगे.

जनसंपर्क अधिकारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया

रविवार को मंदिर समिति के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला.

महाशिवरात्रि पर निकला शुभ मुहूर्त

उन्होंने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. करीब साढ़े 9 क्विंटल फूलों से सजे ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी, धर्माधिकारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे.

आयोजित भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर ‘जय बाबा केदार’ के जयकारे लगाए और दानदाताओं द्वारा आयोजित भंडारों में प्रसाद चखा. केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त निकलने के साथ ही गढ़वाल हिमालय के चारों धामों की तिथियां भी तय हो गई हैं. बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.

कपाट खुलने की आधिकारिक घोषणा के साथ ही प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने और नागरिक सुविधाएं बहाल करने की तैयारियां तेज कर दी हैं. देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए आवास, स्वास्थ्य और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि हिमालय की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में यात्रा सुगम हो सके.

चारों धामों की कपाट खुलने की तिथियां तय

मालूम हो कि गंगोत्री धाम का कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलेंगे. वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को अक्षय तृतिया के मौके पर खुलेंगे. केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे.

Latest News

बांग्लादेश-नेपाल के प्रधानमंत्री दोनों आएंगे भारत, जानिए कैसे है उनके साथ रिश्ते 

Nepal Bangladesh PM India: नेपाल और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री इस साल भारत दौरे पर आ सकते हैं. नेपाल के...

More Articles Like This

Exit mobile version