‘झूठा नैरेटिव फैला रही कांग्रेस’, राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर बोले किरेन रिजिजू

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kiren Rijiju: सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में चीन और भारतीय सेना को लेकर दिए बयान पर फटकार लगाई, जिसपर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी टिप्‍पणी की है. इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस और ‘लेफ्ट इकोसिस्टम’ के लोगों पर झूठे नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया.

दरअसल, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संसद में दिए अपने वक्तव्य की एक वीडियो क्लिप शेयर की. जिसमें वो स्पष्ट बताते हुए दिख रहे हैं कि 1962 के बाद से चीन ने भारत की एक इंच भी जमीन नहीं कब्जाई है.

राहुल गांधी गैर-जिम्मेदाराना दावे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

वहीं, वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने एक्स पर लिखा कि “सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को उनके गैर-जिम्मेदाराना दावे के लिए फटकार लगाई कि चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपको कैसे पता कि 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन पर चीनियों ने कब्जा कर लिया है? एक सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा.”

झूठ के नरैटिव के कारण नहीं होना चाहिए कोई भी भ्रम  

रिजिजू ने लिखा कि “भारत की सीमाओं के संबंध में कांग्रेस और लेफ्ट इकोसिस्टम के झूठे नैरेटिव के कारण कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. 1962 के बाद, अरुणाचल प्रदेश में एक इंच जमीन चीन ने नहीं ली है.” केंद्रीय मंत्री द्वारा जारी किए गए अपने भाषण की क्लिप में उन्‍होंने कहा है कि “जिस प्रदेश (अरुणाचल प्रदेश) से मैं आता हूं, वहां पर चीन कितने अंदर घुसकर और कब्जा किए हुए बैठा है, इस पर मैं साफ करना चाहता हूं कि जब 10 अक्टूबर, 1962 में चीन का आक्रमण हुआ, उस समय उनकी आर्मी असम के मिसामारी तक पहुंची. फिर सीजफायर के बाद 21 नवंबर को वे सभी वापस चले गए.”

चीन ने हमारी एक इंच जमीन पर भी नहीं किया कब्‍जा

इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि “चीन ने जिस जगह पर कब्जा करके रखा हुआ है, वह लोंगजू है. केंद्रिय मंत्री ने कहा कि 1959 में जब हमारी असम राइफल का वहां पर कैंप था, उस समय किया था. चीन ने इसके अतिरिक्त थोड़ा सा और 1962 में लिया. 1962 के बाद से देश में कई सरकारें आईं, लेकिन इस दौरान चीन ने हमारी एक इंच भी जमीन नहीं ली.”

इसे भी पढें:- अदाणी ग्रुप ने वियतनाम में 10 अरब डॉलर निवेश करने का किया ऐलान, जानिए क्‍या है पूरा प्‍लान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version