पश्चिम बंगाल में चोर समझकर केरल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

Must Read

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली इलाके में युवक को चोर समझकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार केरल के रहने वाले युवक को कुलतली में कथित तौर पर चोर समझकर रस्सी से बांधकर पीटा गया था. इस पिटाई के कारण ही उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मृतक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है.

पूरी जानकारी इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली

यह घटना नौ जून को हुई थी, लेकिन पुलिस को इसके बारे में पूरी जानकारी शनिवार को इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली. शनिवार को ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई, जिसके आधार पर पहले आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था. शनिवार देर रात इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है और एक व्यक्ति को छोड़ दिया गया.

घूमते देखा तो उससे पूछताछ की

उसे बांग्ला भाषा नहीं आती थी. ग्रामीणों ने जब एक अजनबी व्यक्ति को इलाके में घूमते देखा तो उससे पूछताछ की. कुछ लोगों ने उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा. इसके बाद मामला बढ़ गया और कुछ लोगों को शक हुआ कि वह चोर है. इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर पीटा गया. गंभीर रूप से घायल युवक के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिलने पर कुलतली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

रस्सी से बांधकर पीटे जाने का वीडियो मिला

उसे जयनगर-कुलतली ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार उस समय मौत के कारण स्पष्ट नहीं थे. इसके बाद पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर उस व्यक्ति को रस्सी से बांधकर पीटे जाने का वीडियो मिला. जांच में यह पुष्टि होने पर कि मृतक वही व्यक्ति है, जिसे स्थानीय लोगों ने चोर समझकर पीटा था. कुलतली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और गिरफ्तारियां कीं.

इसे भी पढ़ें. फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी- ‘अब दुनिया को समाधान दे रहा भारत’

Latest News

Somwati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या आज? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

Somwati Amavasya 2026: सनातन धर्म में अमावस्‍या का विशेष महत्‍व होता है. धार्मिक मान्‍यता है कि इस दिन स्‍नान दान...

More Articles Like This