पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान में गूंज रही है. इसी बीच पाकिस्‍तान जहां अपना परमाणु हथियार छुपा रखा है, उस किराना हिल्‍स को लेकर नई खबरें सामने आ रही हैं.

रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्‍तान ने यहां पर अल्‍ट्रा मॉडर्न तकनीक से लैस नया रडार सिस्‍टम लगया है, जिससे किसी भी तरह के इन‍कमिंग थ्रेट को समय रहते काउंटर किया जा सके. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने इसका ट्रेलर दिखाया था, जब किराना हिल्‍स के पास अटैक कर पाकिस्‍तान को बाया दिया गया था कि उसका परमाणु ठिकाना भारत की पहुंच में है. ब्रह्मोस की इस मार की दहशत अभी तक पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सीने में कैद है.

किराना हिल्‍स को बचाने में जुटा पाकिस्तान

पाकिस्तान उसी किराना हिल्‍स को बचाने में जुटा है. पाकिस्‍तानी एयरफोर्स ने अपनी हवाई निगरानी और प्रारंभिक चेतावनी क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. हालिया सैटेलाइट तस्वीरों और ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) विश्लेषण से पुष्टि हुई है कि पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत के सरगोधा के निकट स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण किराना हिल्स क्षेत्र में अमेरिकी मूल के AN/TPS-77 लंबी दूरी के 3D एयर सर्विलांस रडार को एक्टिव कर दिया है.
यह तैनाती पाकिस्तान की वायु रक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी, विशेष रूप से कम ऊंचाई पर उड़ने वाली क्रूज मिसाइलों, ड्रोन और अन्य हवाई खतरों की समय रहते पहचान करने में. किराना हिल्स का ऊंचा भूभाग रडार को व्यापक क्षेत्र में निगरानी की क्षमता देता है, जिससे सरगोधा स्थित पीएएफ के महत्वपूर्ण एयरबेस और सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बेहतर हो सकेगी.

किराना हिल्‍स में बसती है पाकिस्‍तान की जान

किराना हिल्स लंबे समय से पाकिस्तान के रक्षा और परमाणु बुनियादी ढांचे से जुड़ा संवेदनशील क्षेत्र माना जाता रहा है. ऐसे में यहां अत्याधुनिक रडार की तैनाती को पाकिस्तान की बहु-स्तरीय वायु रक्षा रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. यह स्थान सरगोधा के निकट स्थित मुशाफ एयरबेस सहित कई हाई-वैल्‍यू एसेट्स की निगरानी और सुरक्षा के लिए आदर्श माना जाता है.
‘इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग’ की रिपोर्ट के अनुसार AN/TPS-77 रडार का निर्माण अमेरिकी रक्षा कंपनी Lockheed Martin ने किया है. यह L बैंड आधारित 3D रडार है, जो लगभग 450 से 470 किलोमीटर तक की दूरी पर हवाई लक्ष्यों का पता लगाने में सक्षम माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता 360 डिग्री कवरेज और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्यों के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन है. इसके अलावा यह बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग, एयर डिफेंस नेटवर्क इंटीग्रेशन और व्यापक हवाई निगरानी जैसे कई कार्यों को एक साथ संभाल सकता है.

ब्रह्मोस और अग्नि-5 से बचा पाएगा यह रडार?

रडार की एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता इसकी गतिशीलता है. इसे अपेक्षाकृत कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर किया जा सकता है, जिससे बदलते सुरक्षा परिदृश्यों में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है. पाकिस्तान ने इस प्रकार के कई रडार अमेरिकी फॉरेन मिलिट्री सेल्स (FMS) कार्यक्रम के तहत हासिल किए थे. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्‍तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्‍टम को अंधा कर दिया था. इसके बाद नूर खान, किराना हिल्‍स समेत अन्‍य संवेदनशील ठिकानों पर हमले किए गए थे.
भारत के प्रचंड प्रहार से पाकिस्‍तान घुटनों पर आ गया था. पाकिस्‍तान ने HQ-9 एयर डिफेंस सिस्‍टम चीन से खरीदा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब मुनीर और शहबाज शरीफ का चीनी सिस्‍टम पर से भरोसा उठ गया है. बड़ा सवाल यह है कि क्‍या नया रडार सिस्‍टम ब्रह्मोस और अग्नि-5 के प्रहार से पाकिस्‍तान को बचा सकेगा.
रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि यह तैनाती पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली के आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है. हाल के वर्षों में ड्रोन, स्टैंड-ऑफ हथियारों और लंबी दूरी की मिसाइलों से उत्पन्न चुनौतियों ने क्षेत्रीय देशों को अपनी एयर डिफेंस क्षमताओं को उन्नत करने के लिए प्रेरित किया है. किराना हिल्स में TPS-77 की तैनाती भी इसी रणनीतिक सोच का परिणाम मानी जा रही है. ओपन सोर्स विश्लेषकों द्वारा साझा की गई सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान अपने केंद्रीय सैन्य क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बहु-स्तरीय निगरानी नेटवर्क विकसित कर रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम भविष्य में किसी भी संभावित हवाई खतरे के प्रति पाकिस्तान की प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक प्रभावी बना सकता है.
Latest News

पश्चिम बंगाल में चोर समझकर केरल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली इलाके में युवक को चोर समझकर पीट-पीटकर हत्या...

More Articles Like This