लखीसराय भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhisarai Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में अशोक धाम मंदिर में दर्दनाक घटना हुई है. आज सावन सोमवार के मौके पर भारी संख्ता में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान मंदिर के बाहर भगदड़ मच गई. जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, 12 से अधिक लोग घायल हो गए. इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है.

राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया दुख

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार के लखीसराय जिले में भगदड़ की दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”

पीएम मोदी ने जताया शोक Lakhisarai Temple Stampede

पीएम मोदी की ओर से पीएमओ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “बिहार के लखीसराय में भगदड़ से हुई मौतों से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है.”

विनोद तावड़े ने जताया दुख

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लिखा, “बिहार के लखीसराय में हुई घटना हृदयविदारक है. इस दुःखद हादसे से मन व्यथित है. अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने एवं शोकाकुल परिजनों को कठिन घड़ी में संबल देने की प्रार्थना करता हूं.”

श्रेयसी सिंह ने जताया दुख

बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने पोस्ट में लिखा, “लखीसराय की हृदयविदारक घटना में 7 महिलाओं के निधन से मन अत्यंत व्यथित है. प्रभु दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को धैर्य तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करें.”

ये भी पढ़ें- ‘यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था…’, शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, लिखा भावुक पोस्ट

Latest News

एमपी के भिंड में हादसा: डंपर से टकराई पिकअप, आठ मजदूरों की मौत, 26 घायल

Bhind Accident:  मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां सोमवार की आधी रात के...

More Articles Like This