कल से चलेगी देश की सबसे लंबी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Must Read

Bharat express: देश की सेमी हाई स्‍पीड वंदे भारत एक्‍सप्रेस को यात्रियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. यही कारण है कि रेलवे भी यात्रियों की पसंद को ध्‍यान में रखते हुए धड़ाधड़ वंदे भारत ट्रेनें लॉन्‍च कर रहा है. 10 अगस्‍त को भी तीन वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

बता दें कि केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी ट्रेन कर्नाटक के दो महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी और कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस  श्री माता वैष्णोदेवी जाने वाले तीर्थयात्रियों को ध्‍यान में रखकर चलाई जा रही है.इस ट्रेन से वैष्णो देवी के साथ ही यात्री अमृतसर गोल्‍डन टेम्‍पल की यात्रा भी कर सकेंगे.

नागपुर-पुणे की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ेगी यह ट्रेन

नागपुर- जिसे ऑरेंज सिटी, टाइगर कैपिटल और बाबासाहेब आंबेडकर की दीक्षाभूमि के रूप में जाना जाता है, देश के प्रमुख शैक्षणिक और चिकित्सा केंद्रों में शामिल है.

पुणे- महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी, छत्रपति शिवाजी महाराज और पेशवाओं के गौरवशाली इतिहास से जुड़ा शहर है, जहां शिक्षा व आईटी हब के साथ धार्मिक स्थलों की भी भरमार है.

सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत

अजनी-पुणे वंदे भारत ट्रेन कुल 881 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जो अब तक किसी भी वंदे भारत द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी होगी. यह ट्रेन 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी और पुणे से सुबह 6:25 बजे रवाना होकर शाम 6:25 बजे अजनी पहुंचेगी. वापसी में अजनी से सोमवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी और सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 9:50 बजे पुणे पहुंचेगी.

ट्रेन का मार्ग होगा: वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगाव, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड कॉर्ड लाइन.

कोच संरचना में कुल 8 कोच होंगे – जिनमें 1 एक्जिक्युटिव चेयर कार और 7 चेयर कार कोच शामिल होंगे, जिनमें कुल 540 यात्री यात्रा कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:-UP: प्रदेश की हालत बिगाड़ दी सपा की “एबीसीडी” ने, OP राजभर का अखिलेश पर पलटवार

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This