LPG ग्राहकों की बंद हो जाएगी डिलीवरी व सब्सिडी, 23 अगस्त 2026 तक e-KYC कराना अनिवार्य

Must Read

New Delhi: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी यानी आधार सत्यापन कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया है. मंत्रालय और गैस कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह ग्राहकों को दी गई आखिरी मोहलत है. इसके बाद तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा. निर्धारित समयावधि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और उनकी गैस सब्सिडी भी रोक दी जाएगी.

ई-केवाईसी न कराने वाले ग्राहकों को भारी नुकसान

गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स और एजेंसियों के अनुसार, ई-केवाईसी न कराने वाले ग्राहकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. यदि 23 अगस्त तक सत्यापन नहीं होता है, तो ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा) कमर्शियल दरों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. उपभोक्ताओं में जागरूकता की कमी के कारण यह समय-सीमा मार्च 2026 से लगातार बढ़ाई जाती रही है, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है.

घर बैठे भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी

गैस एजेंसियों की लंबी लाइनों से बचने के लिए उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपनी संबंधित गैस कंपनी (इंडेन, एचपीसीएल या बीपीसीएल) का आधिकारिक मोबाइल ऐप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें. ऐप में अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन या साइन-अप करें. ऐप का होम पेज खुलने के बाद दिए गए ‘e-KYC’ या ‘Aadhaar Verification’ विकल्प पर क्लिक करें.

अपना आधार नंबर दर्ज करें

स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करते हुए अपना आधार नंबर दर्ज करें और चेहरे या ओटीपी के माध्यम से सत्यापन पूरा करें. यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया में सहज नहीं हैं, तो अपना मूल आधार कार्ड और गैस पासबुक/कार्ड लेकर अपनी संबंधित गैस एजेंसी जा सकते हैं. वहां बायोमेट्रिक के जरिए 5 मिनट से भी कम समय में आसानी से सत्यापन कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े, सतीश पुनिया को पंजाब और तरुण चुघ को मिली गुजरात की कमान

Latest News

पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया’ के पांचवें सत्र का उद्घाटन, 240 से ज्यादा इंटरनेशनल कंपनियां होंगी शामिल

SEMICON India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन...

More Articles Like This