महाकुंभ में हुई भगदड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया अत्यंत दुखद घटना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार तड़के महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद घटना बताया. इसके साथ ही हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की. इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

उन्‍होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा कि ‘प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है. मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों.’

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी X पर किया पोस्ट

वहीं, इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्‍होंने महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना को ‘अत्यंत दुखद’ करार दिया. पीएम मोदी ने लोगों की मौत पर संवेदना जताते हुए कहा कि उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और वह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं.

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पोस्‍ट में कहा कि ‘प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’ PM मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है.

10 करोड़ लोगों के डुबकी लगाने की संभावना

बता दें कि बुधवार को मौनी अमावस्या पर दूसरे शाही स्‍नान के लिए करीब 10 करोड़ लोगों के गंगा में डुबकी लगाने की संभावना है. ऐसे में आधी रात के बाद लगभग 2 बजे कुंभ मेला क्षेत्र में लाउडस्पीकर से गूंजते मंत्रों और श्लोकों के निरंतर उच्चारण के बीच भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए, जिसके बाद संगम की ओर दौड़ती एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों के तेज सायरन की आवाजें गूंज उठीं. घायलों को मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में ले जाया गया.

इसे भी पढें:-Beating Retreat Ceremony 2025: आज बीटिंग रिट्रीट के साथ होगा गणतंत्र दिवस का समापन, राष्ट्रपति-पीएम मोदी समेत कई गणमान्य समारोह में होंगे शामिल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: भानु सप्तमी पर इन 5 राशियों की सूर्य जैसी चमकेगी किस्मत, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 February 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This