Maharashtra: महाराष्ट्र में दो ट्रकों की हुई टक्कर, चार लोगों की मौत, 150 भेड़ें भी हुई हादसे का शिकार

Must Read

मुंबई। महाराष्ट्र में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बादसे में चार व्यक्तियों के साथ ही 150 भेड़ों की मौत हो गई है। दरअसल, भेड़ों को लेकर जा रहा एक ट्रक, महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे की वजह से नांदेड़-कलामनुरी मार्ग पर कुछ देर तक यातायात बंद रहा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता साफ कराकर यातायात बहाल कराया।

यह घटना हिंगोली जिले में नांदेड़-कलामनुरी रोड की है। यहां आज सुबह करीब चार बजे भेड़ों को भरकर ले जा रहा ट्रक, सामने से आ रहे टाइल्स से भरे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना की जानकारी देते हुए कलामनुरी पुलिस इंस्पेक्टर बैजनाथ मुंडे ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है, वह भेड़ों को ले जा रहे ट्रक में सवार थे। वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

इस दुर्घटना की वजह से मार्ग पर वाहनों के आवागमन को रोकना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुछ घंटे की मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराकर यातायात को सुचारू कराया।

Latest News

यरुशलम में धमाके के बाद आग का गोला बनी कार, 13 साल का किशोर समेत दो लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Jerusalem: इजरायल के यरुशलम शहर में मंगलवार सुबह एक कार में अचानक विस्फोट होने से दो लोग घायल हो...

More Articles Like This