UP News: गाजियाबाद में स्पा सेंटर पर छापेमारी, 61 युवतियों के साथ 39 युवक गिरफ्तार

Must Read

UP News: यूपी के गाजियाबाद जिले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिसने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे बड़े देह व्यापारका पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 61 युवतियों के साथ ही 39 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद के महाराजपुर स्थित पैसेफिक मॉल से सामने आया है।

मालूम हो कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गाजियाबाद में लगातार जिस्मफरोशी के धंधे पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार की रात साहिबाबाद ट्रांस हिंडन क्षेत्र में ये बड़ी कार्रवाई की गई। यह जानकारी सामने आ रही है कि यहां पर मसाज सेंटर के नाम पर कई जगहों पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, जिसे रोकने के लिए गाजियाबाद पुलिस द्वारा मुहिम जारी है।

इसी मुहिम के तहत लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक चर्चित पेसिफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार धंधा की सूचना पर संयुक्त ट्रांस हिंडन डीसीपी विवेक यादव के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। छापामारी के दौरान स्पा सेंटर में मौजूद लड़के-लड़कियां इधर-उधर छुपने लगे। इस दौरान पुलिस ने 61 युवतियों के साथ ही 39 युवकों को पकड़ कर थाने ले आई।

Latest News

Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये कथा, सभी पापों का होगा नाश

Papankusha Ekadashi Vrat Katha: हिंदू धर्म में भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा आराधना के लिए एकादशी व्रत का विशेष...

More Articles Like This