कोहरे का कहर! ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, आपस में टकाराए 10 वाहन; कई घायल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida Accident: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हुआ है. मंगलवार को कोहरे के कारण विजिबिलटी कम होने के कारण ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर एक बड़ा हादसा हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईपास पर कम से कम 8 से 10 वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंची है. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. इस घटना के बाद बाईपास पर जाम लग गया. कई किलोमीटर तक जाम देखने को मिला है. पुलिस यातायात सही कराने में लगी है.

बता दें दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घने कोहरे की वजह से आज यह हादसा हुआ है. अगर मौसम विभाग की मानें तो 18 जनवरी तक कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratistha: PM मोदी नहीं अनिल मिश्रा होंगे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान, जानिए वजह

UP News: बदायूं में वारदात, गोली मारकर करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष की हत्या

Latest News

Pulse Price Hike: बजट बिगाड़ रही महंगाई! 11,800 पहुंची अरहर तो 9,000 हुई उड़द, जानें आपके शहर में कितने की मिलेगी दाल

देशभर में दालों की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है. अरहर, मूंग, उड़द, मसूर और चना दाल के नए भाव ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

More Articles Like This