दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा हादसा, पंडाल गिरने से 8 घायल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in JNL Stadium: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास एक पंडाल गिर गया है. अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना स्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई हैं. राहत और बचाव कार्य चल रहा है. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है. बचावकर्मी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा था, इस कार्यक्रम को लेकर पंडाल लगया गया था. ये पंडाल गेट नंबर 2 के पास लगा था.

सुबह करीब 11 बजे के आसपास पूरा पंडाल अचानक गिर गया और इसके भीतर जितने लोग थे, सभी दब गए. आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम राहत बचाव कार्य में लग गई.

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं. वहीं, सर्च ऑपरेशन जारी है. पंडाल से घायलों को निकाला जा रहा है. जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर 20 से अधिक एंबुलेंस को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें: Hema Malini: अयोध्या राम मंदिर में दर्शन को पहुंची हेमा मालिनी, मंदिर को लेकर कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This