Manipur: हिंसा के बाद मणिपुर में तनावपूर्ण शांति, लोग घरों में कैद

Must Read

मणिपुर। करीब बीस दिनों की शांति के बाद मणिपुर में सोमवार को एक बार फिर से हिंसक घटनाएं हुईं। कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए सेना ने मोर्चा संभाला था। हालांकि दूसरे दिन मंगलवार को राज्य में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। बाजार बंद है। लोग घरों में कैद हैं।

मालूम हो कि राज्य में आरक्षण की मांग को लेकर 3 मई को जातीय हिंसा हुई थी। इस हिंसा में करीब 70 लोगों की जान चली गई थी और बड़ी संख्या में घरों में आग लगा दी गई थी। इसके बाद बीते कई दिनों से राज्य में शांति थी। हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि हालात धीरे-धीरे काबू में आ रहे हैं, लेकिन इसी बीच बीते सोमवार को एक बार फिर राज्य में कुछ जगहों पर हिंसा भड़क गई। कई मकानों को आग को हवाले कर दिया गया था।

Latest News

भारत में डील गतिविधियों को मिली नई रफ्तार, तीसरी तिमाही में 36.9 अरब डॉलर के 696 सौदे दर्ज: Report

India Deal Activity Q3: भारत में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) के दौरान संस्थागत डील गतिविधियों में मजबूती...

More Articles Like This