Manipur: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. पिछले 48 घंटों में अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर तीन संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उग्रवादियों और उनके खिलाफ एक बहुत बड़ा और चौतरफा अभियान चल रहा है. इसके साथ ही उग्रवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करते हुए सुरक्षा बलों ने उनके कुल 26 रणनीतिक बंकरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है.
पूरे सफल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी
पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को इस पूरे सफल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी साझा की है. वहीं मंगलवार को एक और अभियान में सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्व जिले से 36 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसके पास से .22 कैलिबर की एक रिवॉल्वर और .22 बोर के नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गये. सुरक्षा बलों ने उखरुल जिले में उग्रवाद-विरोधी अभियान जारी रखा और दो दिनों में कुल 26 बंकर नष्ट कर दिये हैं.
बारह बंकर नष्ट किए
सुरक्षा बलों ने सोमवार को लिटन थाना क्षेत्र में बारह बंकर नष्ट किए गये, जिनमें शंकाई-मोंगकोट चेपु गांवों की पहाड़ी पट्टी पर स्थित दो बंकर और लीनगांगचिंग-सिकिबंग गांव की पहाड़ी पट्टी पर स्थित दस बंकर शामिल थे. अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने एक दूरबीन, अलग-अलग हथियारों के 21 खाली खोखे और एसबीबीएल गोला-बारूद के आठ जिंदा कारतूस बरामद किए.
चौदह और बंकर नष्ट
इसके अलावा सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चौदह और बंकर नष्ट किए, जिनमें मोंगकोट चेपु-पाटलिजांग पहाड़ी पट्टी पर पांच बंकर और लुंगफू जंक्शन-इंडस्ट्रियल एस्टेट सेंटर पहाड़ी पट्टी पर नौ बंकर शामिल थे. पहली जगह से 5.56 एमएम गोला-बारूद के दो खाली खोखे बरामद किए गए.
इसे भी पढ़ें. ‘हम सबसे मशहूर कपल हैं’, G-7 सम्मेलन में पीएम मोदी से मिलते ही मेलोनी ने ली चुटकी, इंटरनेट पर फिर छाए Melody