इंफाल में अरम्बाई टेंगोल नेता की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन, घाटी में पांच दिन तक इंटरनेट बैन

Manipur Tension : वर्तमान समय में एक बार फिर मणिपुर में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. जब यह खबर आई तो इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में हिंसा भड़क उठी कि मैतेई संगठन अरम्‍बाई टेंगोल के नेता को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नेता की रिहाई की मांग कर सड़कों पर टायर और फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया.

इस गंभीर हालात को देखते हुए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने पांच जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पांच दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इन जिलों में इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग शामिल है.

सोशल मीडिया से भड़काऊ मैसेज पर शिकंजा

इस दौरान  गृह विभाग के कमिश्नर एन अशोक कुमार की तरफ से इंटरनेट सेवा बंद की बात पर जारी आदेश में कहा कि वर्तमान समय के कानून व्यवस्था को देखते हुए प्रतीत होता है कि कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ मैसेज, फोटो और वीडियो फैला सकते हैं,  इस प्रकार राज्य में हालात और बिगड़ सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक, वीएसएटी, वीपीएन सहित सभी इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से पांच दिन के लिए बंद कर दी गई हैं. साथ ही आदेश दिया गया कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भाजपा सांसद ने कहा..

इस दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद लेशेम्बा सनाजाओबा का सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में एक इलाके के सुरक्षा बलों से बात करते नजर आ रहे हैं. उन्‍होंने वीडियो में कहा कि हमने बहुत कोशिश की शांति बहाल करने की, लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो शांति कैसे आएगी.

सुरक्षाबलों ने हालात पर काबू पाने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में भाजपा सांसद ने कहा कि अगर आपको गिरफ्तार करना है तो विधायक के साथ मुझे भी गिरफ्तार कीजिए. बता दें कि गिरफ्तार किए गए नेता का नाम या उन पर लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है. ऐसे में प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की है.

 

Latest News

Increase In DA: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट, DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

Increase In DA: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले देश के 1.16 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा...

More Articles Like This

Exit mobile version