शुरु हुई कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी, 13 मार्च को बुक हुए 88.8 लाख घरेलू सिलेंडर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Commercial LPG: देशभर के तमाम रेस्टॉरेंट, होटल और ढाबा संचालकों के लिए एक अच्छी खबर है. शनिवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि देश भर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू हो गई है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग 84 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जिसे आगे बढ़ाकर लगभग 100 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है.

सुजाता शर्मा ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडरों के बारे में भी काफी चर्चा हुई है और उसके बाद ये फैसला लिया गया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं को भी कुछ LPG उपलब्ध कराई जाए. इस संदर्भ में राज्य सरकारों के साथ भी चर्चा की गई है. इसके साथ ही, उन्होंने देशभर में तेजी से बढ़ रही पैनिक बुकिंग को लेकर भी अहम जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 12 मार्च को 75-76 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए बुकिंग हुई थी, जो 13 मार्च को बढ़कर करीब 88 लाख हो गई है. सरकार ने आम लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि पैनिक बुकिंग न करें. जब आपको गैस सिलेंडर की जरूरत हो, तभी बुकिंग करें. मालूम हो कि आम दिनों में रोजाना 50-55 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग होती है.

शहरों में 25 और गांवों में 45 दिन के बाद बुक किए जा सकेंगे LPG सिलेंडर

उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. शुरुआत में 10% से बढ़ाकर 25%, फिर 28% और अब देश में एलपीजी का उत्पादन 31% तक बढ़ा दिया गया है. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि शहरों में अंतिम डिलीवरी और अगली एलपीजी बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अंतर रखा जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 45 दिन का अंतर निर्धारित है. यानी, शहरों में पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग की जा सकेगी, जबकि गांवों में पिछली बुकिंग की तारीख से 45 दिन बाद अगली बुकिंग होगी. उपभोक्ताओं को बुकिंग करते समय इस समय सीमा का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

Latest News

राम मंदिर चंदा विवाद: सरकार ने लिया एक्शन, जांच के लिए गठित की गई SIT, ये अधिकारी करेंगे जांच

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चंदा विवाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...

More Articles Like This

Exit mobile version