वंदे भारत से उतरा तस्कर, चारबाग स्टेशन पर पकड़ा गया,1.202 KG सोना बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Smuggling: राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में सोने की तस्करी का खुलासा किया है. वाराणसी से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे एक यात्री के पास से 1.202 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया. इसकी कीमत 1 करोड़ 72 लाख 34 हजार 373 रुपये आंकी गई है.

आरोपी ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए सोना नी-कैप में बनी विशेष जेब में छिपा रखा था. चारबाग आरपीएफ प्रभारी भूपेंद्र सिंह डागर के अनुसार, बृहस्पतिवार को ट्रेन संख्या 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची. यहां पहले से मौजूद डीआरआई और आरपीएफ की टीम ने एक संदिग्ध यात्री की जांच की. इस दौरान उसकी नी-कैप से सोना बरामद हुआ. जांच में सोने की तीन चेन, एक आधी छड़ और दो कटे हुए टुकड़े मिले. सोने के कुल छह टुकड़ों का वजन 1.202 किलोग्राम पाया गया. बरामद सोने की कीमत 1,72,34,373 रुपये बताई गई है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि विदेशी सोना हावड़ा से वाराणसी के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा था. सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचने के लिए उसने सीधे आने वाली ट्रेन के बजाय वाराणसी में ट्रेन बदली और फिर वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचा. सोना नी-कैप के नीचे विशेष जेब बनाकर सोना छिपाया गया था, ताकि तलाशी के दौरान आसानी से पकड़ में न आए. हालांकि, संयुक्त टीम की जांच में उसकी यह तरकीब काम नहीं आई. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version