Manish Kashyap: 9 महिने बाद जेल से निकले यूट्यूबर मनीष कश्यप, कहा- मैं किसी से नहीं…

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manish Kashyap News: पिछले 9 महिने से जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप आज रिहा हो गए. मनीष के रिहाई के समय बेउर जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही.  बता दें कि पिछले 9 महिने से मनीष फेक न्यूज फैलाने के आरोप में पटना के बेऊर जेल में बंद थे. वहीं, मनीष पर तमिलनाडु में  NSA भी लगा था.

मनीष कश्यप ने बिहार सरकार पर कंसा तंज

मनीष कश्यप ने जेल से निकलते ही बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. उसने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि “बिहार में कंस की सरकार चल रही है. मेरे खिलाफ साजिश की गई थी जिसके चलते मैं 9 महीने जेल में रहा. यूट्यूबर ने कहा किे भगवान कृष्ण ने भी जेल में जन्म लिया था. बिहार में बहुत सारे कंस हैं, जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश की थी.”

मैं लोगों की उम्‍मीदों को पूरी करूंगा: मनीष कश्‍यप  

मनीष कश्यप ने आगे कहा कि ये सजा मुझे कोर्ट ने नहीं बल्कि लीडर्स ने दी थी. मुझ पर NSA लगा दिया गया था, जिसे कोर्ट ने हटा दिया. उन्‍होंने कहा कि ये जो भीड़ मौजूद है, मैं इनकी आंखों की उम्मीद को पूरी करूंगा. जो भी मेरे भाग्य में होना होगा, वो तो होगा ही. वहीं, राजनीति में आने के सवाल पर मनीष कश्यप ने कहा कि “अगर नसीब में होगा तो मैं इन लोगों के बीच पत्रकारिता करूंगा, क्‍योंकि मुझे बिहार बदलना है.”

बिहार में कंस की सरकार है: मनीष

यूट्यूबर ने कहा कि “मैं बिहार का इतना बड़ा अपराधी हूं कि मेरे दादा जी के नाम पर घर की कुर्की कर दी गई. यहां कंस की सरकार है. वो मुझे पर फिर से कार्रवाई कर सकती है.  अभी मैं यहां जेल से निकला हूं, कोई ट्रैफिक क्लियर नहीं है.” अपनी कार के आगे भारी भीड़ देखकर मनीष ने कहा, “यहां सभी को सुरक्षा मिल जाती है, लेकिन हमारे लिए रोड ही खाली करवा दीजिए. आगे बढ़ने दीजिए, वरना ये लोग मुझ पर फिर से कोई केस कर देंगे.”

इसे भी पढ़े:- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने बनाई रणनीति, अबकी बार 400 पार…!

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version