Manmohan Singh Funeral: कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे के करीब निगमबोध घाट पर किया जाएगा. गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हो गया था. 10 वर्षो तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह 92 वर्ष के थे. शुक्रवार तड़के ही उनका शव 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर लाया गया. शुक्रवार को पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अन्य नेताओं और सगे-संबंधियों ने उनको श्रद्धांजलि दी. 
अब डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया है. यहां भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और इसके बाद निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

श्रद्धांजलि देने के लिए आवास पर जुट रहे लोग

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर शनिवार तड़के भी लोग पहुंच रहे हैं. जहां वह पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं.

कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा.
Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version