नोएडा सेक्टर-119 में AC फटने से सोसायटी में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी, CM Yogi ने लिया संज्ञान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida Fire:  रविवार सुबह नोएडा के सेक्टर-119 में द अरण्य सोसायटी के एक फ्लैट में भयानक आग लग गई. जिसके बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इस घटना की सूचना मिलते ही मौंके पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार ये भीषण आग एसी के फटने के कारण लगी है. हालांकि, अभी तक इसके पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही.

CM Yogi ने लिया संज्ञान Noida Fire

इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. आग इतनी भीषण है कि आसपास के सभी फ्लैटों के लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. वहीं, हादसे में अगर कोई घायल हुआ है, तो उसे समुचित उपचार उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है.

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही

सीएम योगी ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. फ़िलहाल पुलिस की टीमें दमकल विभाग के साथ मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही.

यूपी के सभी जिलों में प्रशासन अलर्ट

लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आग लगने की घटनाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट है. प्रशासन सख्ती से सभी जिले के कोचिंग, पीजी, रेस्टोरेंट की जाँच कर रहा. 

ये भी पढ़ें- UP में 1 जुलाई से ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण, CM Yogi ने प्रदेशवासियों के नाम लिखा संदेश

Latest News

Om Prakash Rajbhar: ‘2027 में सपा को सफाचट करेंगे’, अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा हमला, लगाए गंभीर आरोप

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में सपा पर गंभीर आरोप लगाए और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया.

More Articles Like This

Exit mobile version