मायावती ने अखिलेश यादव के ‘PDA रथ’ पर उठाए सवाल, मुस्लिम वोटरों को लेकर कही ये बात

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mayawati on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 सितंबर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके लिए पार्टी ने खास तौर पर एक मल्टी-एक्सल बस तैयार कराई है, जिसे ‘PDA रथ’ नाम दिया गया है. अखिलेश यादव इसी रथ के जरिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे. उनके कार्यक्रम की शुरुआत रायबरेली से होगी.

यहां वह हरचंदपुर से विधायक राहुल लोधी के आवास पर भी जाएंगे. अखिलेश यादव के इस चुनावी अभियान को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ‘PDA रथ’ के रंग को लेकर टिप्पणी की. मायावती ने कहा कि रथ में समाजवादी पार्टी के पारंपरिक लाल रंग की तुलना में आरएसएस और बीजेपी से जुड़े भगवा रंग की झलक ज्यादा दिखाई दे रही है.

मुस्लिम वोटरों को लेकर मायावती ने उठाए सवाल

मायावती ने अपने बयान में मुस्लिम मतदाताओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में मुस्लिम समाज ने बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी को वोट दिया, लेकिन इसके बावजूद पार्टी बीजेपी को उत्तर प्रदेश और केंद्र में सरकार बनाने से नहीं रोक सकी. मायावती के मुताबिक, ऐसे में मुस्लिम मतदाताओं को इस बात पर विचार करना होगा कि बार-बार सपा को वोट देने से उन्हें क्या हासिल हुआ. उन्होंने यह दावा भी किया कि मुस्लिम समाज के साथ-साथ ऊंची जातियों के कुछ वर्गों में भी बसपा के प्रति रुख बदल रहा है.

‘PDA’ की परिभाषा पर भी टिप्पणी

बसपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी के ‘PDA’ को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि चुनावी जरूरत के हिसाब से इसकी व्याख्या अलग-अलग तरीके से की जाती रही है. मायावती के अनुसार, कभी इसे पिछड़ा-दलित से जोड़ा गया, तो कभी पंडित से जोड़ने की बात कही गई.

उन्होंने अखिलेश यादव के अंबेडकरवादी पहचान से जुड़ने के प्रयासों पर भी टिप्पणी की. इसके साथ ही मायावती ने बसपा को ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति पर चलने वाली अंबेडकरवादी पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, जनकल्याण और विकास के लिए उनकी पार्टी की जरूरत है.

यह भी पढ़े: जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, बोले- छोटी घटनाओं पर भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो कार्रवाई

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version