रूढ़िवादी सोच के अंत की शुरूआत: पिता ने तलाक के बाद घर लौटी बेटी पर बरसाए फूल, अनोखे स्वागत का वीडियो वायरल

Must Read

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रिटायर्ड जज ने तलाक के बाद घर लौट रही अपनी बेटी का स्वागत किसी जश्न की तरह किया. फूलों की बारिश, ढोल-नगाड़े और मिठाई के साथ बेटी का ऐसा स्वागत हुआ, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गईं. इस अनोखे स्वागत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, आमतौर पर जब कोई बेटी शादी के बाद ससुराल से वापस आती हैए तो समाज उसे असफलता की नजर से देखता है.

रूढ़िवादी सोच को जड़ से उखाड़ फेंका

ऐसे में पिता ने इस रूढ़िवादी सोच को जड़ से उखाड़ फेंका है. शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड जज की बेटी प्रतीक्षा की शादी साल 2018 में शाहजहांपुर के मेजर गौरव अग्निहोत्री के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ, लेकिन कुछ समय बाद ही रिश्ते में कड़वाहट आने लगी. प्रतीक्षा को ससुराल में मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.

अदालत ने तलाक को दे दी मंजूरी 

मामला कोर्ट तक पहुंचा और सालों की कानूनी लड़ाई के बाद 4 अप्रैल 2026 को अदालत ने तलाक को मंजूरी दे दी. जहां समाज ऐसी स्थिति में मायूसी मनाता है, वहीं इस पिता ने अपनी बेटी के आत्मसम्मान को सर्वोपरि रखा. उन्होंने तय किया कि उनकी बेटी दुखी होकर नहीं, बल्कि एक विजेता की तरह घर लौटेगी. जैसे ही प्रतीक्षा घर पहुंची, माहौल किसी उत्सव जैसा था. ढोल-नगाड़े बज रहे थे और रिश्तेदारों ने नाचते-गाते हुए प्रतीक्षा पर फूलों की बारिश की.

टी-शर्ट पर लिखा था’I Love My Bitiya’

पिता ने खुद एक सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा था— ‘I Love My Bitiya’. उन्होंने अपनी बेटी को गले लगाया और उसे यकीन दिलाया कि वह कभी अकेली नहीं है. इस मौके पर भावुक पिता ने कहा कि बेटी कभी बोझ नहीं होती. अगर वह अपनी शादी में खुश नहीं है या प्रताड़ित हो रही है, तो उसे जबरदस्ती वहां नहीं रखना चाहिए. मेरी बेटी ने 6 साल बहुत कुछ सहा, लेकिन अब वह आजाद है. हम उसकी नई जिंदगी की शुरुआत का स्वागत कर रहे हैं.

पिता के हौसले और सोच की जमकर तारीफ

लोग इस पिता के हौसले और सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं. नेटीजंस का कहना है कि अगर हर पिता अपनी बेटी के साथ इस तरह खड़ा हो जाए, तो बेटियों को कभी किसी के जुल्म से डर नहीं लगेगा. प्रतीक्षा की कहानी अब एक अंत की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान के साथ एक नई शुरुआत की कहानी बन गई है.

इसे भी पढ़ें. PNB Soldierthon 2026: सीएमडी उपेंद्र राय ने युवाओं में भरा जोश, ‘रन फॉर सोल्जर्स’ में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This