क्या भारत में लगेगा लॉकडाउन? केंद्र सरकार का आया बड़ा बयान, मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोंले-पूरी तरह…

Must Read

New Delhi: देश में लॉकडाउन की अफवाहों के बीच केंद्र सरकार के बयान से राहत मिली है. सरकार ने शुक्रवार को चल रहे ईरान युद्ध के बीच संभावित राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अफवाहों को खारिज कर दिया. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 जैसी कोई देशव्यापी लॉकडाउन योजना फिलहाल केंद्र सरकार के एजेंडे में नहीं है.

लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश में कोविड-19 जैसे लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस समय ऐसी किसी भी कार्रवाई पर विचार नहीं कर रही है. हरदीप सिंह पुरी ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं. मैं इसे साफ़ तौर पर कह दूँ– सरकार के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है.

शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें हम

ऐसे समय में हमारी ज़रूरत है कि हम शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें.” ये अफवाहें तब फैलनी शुरू हुईं जब मध्य पूर्व संकट के चलते स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के बंद होने से पेट्रोल पंपों पर हड़बड़ी और एलपीजी सिलेंडरों की कमी देखने को मिली. हालांकि, मंत्री ने आश्वस्त किया कि भारत की ऊर्जा स्थिति मजबूत है. सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है कि ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो.

चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

इसके साथ ही हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि नागरिकों को ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे. हम आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.” इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हमेशा अपनी मजबूती दिखाई है और भविष्य में भी यही रवैया बनाए रखेगा.

इसे भी पढ़ें. ‘हम दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं’, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ट्रंप ने की PM Modi की…

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This