आतंकियों पर करारे वार के लिए खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Must Read

Ministry Of Defence : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की आतंकवाद रोधी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2000 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी दी है. जानकारी के मुताबिक, यह रक्षा खरीद देश की सुरक्षा को लेकर और आपात अधिग्रहण व्यवस्था के तहत की जा रही है. बता दें कि इस रक्षा खरीद के तहत 13 कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी दी गई है. जिसमें देश के सीमा पर तैनात देश की रक्षा के लिए और सुरक्षाबलों के लिए आधुनिक हथियार और उपकरण खरीदे जाएंगे. इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ हमारे सुरक्षाबलों की क्षमताओं में उल्लेखनीय इजाफा करेंगे.

सेना के लिए खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस रक्षा खरीद की कुल लागत 1981.90 करोड़ होगी. जिसमें भारतीय सेनाओं की सुरक्षा के तहत सेना के लिए इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम की खरीद की जाएगी. इस दौरान रक्षा मंत्रालय ने सेना के आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए रिमोटली पायलेटेड एरियल व्हीकल, कई तरह के ड्रोन्स, बैलिस्टिक हेलमेट, भारी और मध्यम रेंज के क्विक रिएक्शन नाइट विजन आदि खरीदेगा.

आतंकवाद का मुद्दा उठाएंगे रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ में हो रहे एससीओ में शिरकत करेंगे. जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन में राजनाथ सिंह आतंकवाद का मुद्दा उठाएंगे. ऐसे में मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में हुए संघर्ष के बाद यह किसी शीर्ष भारतीय नेता की पहली चीन यात्रा है. बता दें कि इस बैठक के दौरान रक्षा मंत्री चीन में कई सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय मुलाकात कर सकते हैं. इस सम्‍मेलन में इनमें चीन और रूस के रक्षा मंत्री भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें :- मिडिल-ईस्ट में कम होगा तनाव, इन शर्तों पर ईरान-इजरायल के बीच हुआ सीजफायर

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This