PM मोदी ने मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे पर जताया शोक, मुआवजे का भी किया ऐलान, अब तक 11 लोगों की मौत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. बता दें कि मिर्जापुर में बुधवार रात एक ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई इस दुर्घटना में बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई.

जानमाल की हानि से मैं बेहद दुखी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

स्विफ्ट, बोलेरो और ट्रेलर में पीछे से टक्कर

यह हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी. इसके बाद बाद वाहनों में आग लग गई. पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:20 बजे थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास एक ट्रक ने स्विफ्ट कार, बोलेरो और ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बोलेरो और स्विफ्ट कार में आग लग गई.

बोलेरो सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत

इस हादसे में ट्रक चालक और 4 बच्चों समेत बोलेरो सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा स्विफ्ट कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था और वाहन में फंस गया था. बाद में स्विफ्ट कार चालक की भी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें. Tamil Nadu Election 2026 Voting: सुबह 11 बजे तक 37.56% मतदान, तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार

Latest News

UP MLC Election Result: वाराणसी में BJP को झटका! सपा के लाल बिहारी यादव की ऐतिहासिक जीत

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के नतीजों के बीच वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम...

More Articles Like This

Exit mobile version