NDRF: झारखंड में लापता विमान, तलाशी अभियान में शामिल होगी एनडीआरएफ की टीम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Missing Plane: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के एक हवाई अड्डे से एक दो सीट वाला विमान उड़ान भरने के बाद लापता हो गया, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है. वहीं, अब इस लापता विमान की खोज के लिए चलाये जा रहे तलाशी अभियान में एनडीआरएफ की एक टीम भी शामिल होगी. जिसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई है.

दरअसल, चांडिल के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुनील कुमार राजवार ने  बताया कि झारखंड में लापता विमान की तलाश के लिए मंगलवार की मध्यरात्रि तक अभियान चलाया गया. वहीं अब इस अभियान में रांची से एनडीआरएफ की टीम भी शामिल होगी.

जलाशय में विमान का मलबा देखने का दावा

वहीं, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि कुछ स्‍थानीय लोगों का दावा है कि उन्‍होंने एक जलाश्‍य में विमान का मलबा देखा है, जिसके बाद से ही सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बांध में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

अलकेमिस्ट एविएशन कंपनी का था विमान

हालांकि इससे पहले सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि सोनारी हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण को ‘अलकेमिस्ट एविएशन कंपनी’ के विमान की आखिरी ‘लोकेशन’ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल उप-मंडल के अंतर्गत निमडीह में मिली थी. ऐसे में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीमें विमान की तलाश कर रहीं हैं.

आसपास के इलाकों में भी तलाश जारी

उन्होंने बताया कि निमडीह के नजदीकी इलाकों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह विमान ‘सेसना 152’ था और यह उड़ान प्रशिक्षण संस्थान ‘अलकेमिस्ट एविएशन’ का था. विमान ने मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से एक पायलट और प्रशिक्षु के साथ उड़ान भरी थी.

इसे भी पढें:-Israel-Hamas War: युद्धविराम के बीच गाजा में छह इजरायली बंधकों के शव बरामद, हमास के कब्जे में अब भी 100 से ज्यादा लोग

 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version