मानसून को लेकर आइएमडी ने दी खुश कर देने वाली अपडेट, इस दिन से दिल्ली NCR में झमाझम होगी बारिश

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Monsoon Update: उत्तर भारत के इलाके में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. पिछले कुछ समय में हल्की बारिश के कारण थोड़ी राहत जरुर मिली है. लेकिन भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इस साल केरल में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है. केरल में मानसून के एंट्री के बाद से लगातार बारिश हो रही है.

हालांकि, उत्तर भारत में इस समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आइएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, यूपी और बिहार के कुछ इलाकों में आने वाले कुछ दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

जानिए दिल्ली का मौसम अपडेट

इन दिनों दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई इलाकों में पारा लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 6 से 8 जून के बीच में तेज आंधी और हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है. वहीं, आने वाले दिनों में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अभी हल्की बारिश के साथ ही दिल्ली के लोगों को संतोष करना होगा. इस हफ्ते तेज बारिश होने की संभावना नहीं है.

यूपी में मौसम लेगा करवट

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो आने वाले कुछ दिनों में यहां पर मौसम करवट ले सकता है. इस समय उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते के अंत तक यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर शुरु हो सकता है. वहीं, बारिश के साथ तेज हवा भी देखने को मिल सकती है. अगर पूर्वी उत्तर प्रदेश के बारे में बात करें तो इस समय इस क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं, आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है.

जानिए अन्य राज्यों में मौसम का हाल

अगर मौसम के पूर्वानुमान की मानें तो इस हफ्ते के अंत तक पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम, असम और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश संभावना है.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Results: इस नेता ने ली बीजेपी के हार की जिम्मेदारी, अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This