दिल्ली नहीं बल्कि यह है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर? नई रिपोर्ट में देश की राजधानी को लेकर बदली धारणा!

Must Read

New Delhi: हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने दिल्ली को सबसे प्रदूषित शहर होने की धारणा को बदल दिया है. स्विस कंपनी IQ AIR की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 के मुताबिक दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली नहीं बल्कि उससे सटा उत्तर प्रदेश का एक छोटा सा शहर लोनी है, जो गाजियाबाद जिले में स्थित है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR का हिस्सा है. रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के लोनी को 2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है.

WHO की तय सीमा से 22 गुना ज्यादा

लोनी में पीएम 2.5 का वार्षिक और औसत स्तर 112.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है, जो WHO की तय सीमा से 22 गुना ज्यादा है. यह स्तर पिछले साल के मुकाबले करीब 23 प्रतिशत बड़ा है. वहीं लोनी दिल्ली से सटा हुआ ही एक इलाका है और इसकी दूरी राजधानी से बहुत ज्यादा नहीं है. यह शहर दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से के करीब स्थित है, जिससे प्रदूषण का असर पूरे NCR स्तर में फैला हुआ है.

फेफड़े और खून तक पहुंच सकते हैं छोटे कण

पीएम 2.5 बहुत छोटे कण होते हैं, जो सांस के जरिए सीधे फेफड़े और खून तक पहुंच सकते हैं. लंबे समय तक उनके कांटेक्ट में रहने से अस्थमा, दिल की बीमारियां और कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती है. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इसका सुरक्षित स्तर 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होना चाहिए. इसके अलावा रिपोर्ट में नई दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी भी बताया गया है. वहीं दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली चौथे नंबर पर है.

प्रदूषित शहरों में भारत के 5 शहर शामिल

इसके अलावा भारत का ही बर्नीहाट तीसरे स्थान पर रहा है, जिससे पता चलता है कि दुनिया के टॉप-5 प्रदूषित शहरों में भारत के 5 शहर शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का छठा सबसे ज्यादा प्रदूषित देश है. देश में प्रदूषण का स्तर डब्ल्यूएचओ के तय मानकों से लगभग 10 गुना ज्यादा है. वहीं दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में भारत, पाकिस्तान और चीन का दबदबा है.

इलाकों में प्रदूषण के कई कारण

इसके अलावा इस रिपोर्ट में लोनी और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण के कई कारण बताए गए हैं, जिनमें औद्योगिक इकाइयों की मौजूदगी, ईंट-भट्ठे और भारी वाहनों का दबाव, सर्दियों में ठंड और स्थिर हवा जो प्रदूषण को नीचे रोक लेती है और पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने का असर शामिल है. वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार 2025 में दुनिया के सिर्फ 14 प्रतिशत शहर ही तय मानकों पर खरे उत्तर पाए हैं.

दुनिया का सबसे प्रदूषित देश पाकिस्तान

यह आंकड़ा पिछले साल के 17 प्रतिशत से भी कम है. इसके अलावा इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे प्रदूषित देश पाकिस्तान है, वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश और तीसरे नंबर पर ताजिकिस्तान है.

इसे भी पढ़ें. CM योगी का ऐलानः भरतपुर कालोनी के नाम से जाना जाएगा बहराइच का वन ग्राम भरथापुर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This