MP: छतरपुर में हादसे का शिकार हुई ट्रेन, गीता जयंती एक्सप्रेस के एक डिब्बें में लगी आग

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP New; Train Caught Fire: मध्यप्रदेश के छतरपुर में रविवार सुबह एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई. आज गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई. इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. स्टेशन मास्टर आशीष यादव ने बताया कि इस घटना के वजह से ट्रेन करीब एक घंटे लेट पहुंची.

रेलवे कर्माचारियों ने कोच से धुआं निकलता देखा

अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ईशानगर थाने के निकट सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रेन के एक कोच में आग लग गई. कुरुक्षेत्र और खजुराहो के बीच चलने वाली इस ट्रेन को ईशानगर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकना था. अधिकारी ने बताया कि जैसे ही गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) आगे बढ़ी रेलवे कर्मचारियों को ट्रेन के D5 coach से धुआं निकलते हुए दिखा.

इस वजह से लगी आग

उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों के इस्‍तेमाल से आग पर काबू पा लिया. यादव ने बताया कि कोच के निचले हिस्से में रबड़ के गर्म होने के वजह से आग लगी. उन्होंने बताया कि कोच को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें :- हरियाणा में कांग्रेस की हार पर भड़के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, जानिए क्या कहा…

 

Latest News

पश्चिम बंगाल में ED का एक्शनः ‘कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के चार ठिकानों पर छापामारी

ED Raids West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार की सुबह एक साथ चार प्रमुख इलाकों, हावड़ा, उत्तरपाड़ा, लेक टाउन...

More Articles Like This