नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजीपुर: 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार, 2 सितंबर को महिला वर्ग के 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

69 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की प्रेरणा सालवी प्रथम

महिला वर्ग के 69 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की प्रेरणा सालवी ने कुल 580 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया. राजस्थान की पूनम ने 537.5 किलो भार उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि दिल्ली की स्नेहा कुमारी ने कुल 455 किलो भार के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

76 किलो भार वर्ग में तमिलनाडु की राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता पहला स्थान

महिला वर्ग के 76 किलो भार वर्ग में तमिलनाडु की राजेश्वरी विनायमूरथी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 543 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. महाराष्ट्र की सेजल मोइकर ने 527.5 किलो भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि आंध्र प्रदेश की सीर चंदर कला ने कुल 510 किलो भार के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया.

स्पेशल ओलम्पिक में दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी दिखाया दमखम

प्रतियोगिता के अंत में स्पेशल ओलम्पिक के तहत देश के अलग-अलग राज्यों से आए लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में भार उठाकर अपने प्रदर्शन का परिचय दिया. स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के बाद सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए. वहीं, विभिन्न श्रेणियों में विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका

प्रतियोगिता के दौरान सभी कार्यों को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने में पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This