NDA सरकार के 11 वर्ष पूरे, बोले पीएम मोदी- “डिफेंस सेक्टर में हुए बदलाव को देखकर खुशी होती है”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में एनडीए सरकार (NDA Government) के 11 वर्ष पूरे हो गए. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जश्न मना रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रक्षा क्षेत्र में हुए अकल्पनीय बदलाव के बारे में बताया है.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्‍ट कर लिखा, “पिछले 11 वर्षों में हमारे रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें आधुनिकीकरण और रक्षा उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनने पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है. यह देखकर खुशी होती है कि भारत के लोग भारत को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कैसे एकजुट हुए हैं.”

पीएम मोदी ने शेयर किया था वीडियो

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो मिनट और 55 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें पिछले 11 साल में देश की विकास यात्रा को दिखाया गया है. उन्‍होंने लिखा, “बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है. उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं. हमने इस दौरान पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है.”
Latest News

West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज...

More Articles Like This

Exit mobile version