70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए बनाए गए लगभग 14 लाख आयुष्मान वय वंदना कार्ड: केंद्र

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए बनाए गए लगभग 14 लाख आयुष्मान वय वंदना कार्ड: केंद्र
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजे) के अंतर्गत 25 नवंबर 2024 तक 70 साल से ऊपर आयु के बुजुर्गों के लगभग 14 लाख आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया, 70 साल या इससे ज्यादा आयु के लाभार्थियों के परिवारों की अनुमानित संख्या 4.50 करोड़ से ज्यादा है, जिसका मतलब इस योजना के अंतर्गत करीब छह करोड़ व्यक्तियों को लाभ पहुंचेगा. एबी-पीएमजे के अंतर्गत जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली बनाई गई है, ताकि लाभार्थियों को इससे जुड़े किसी भी मामले में परेशानी का सामना न करना पड़े.

98 फीसदी शिकायतों का निवारण

25 नवंबर तक इससे जुड़ी 5,565 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 98% का निवारण किया जा चुका है, जबकि आयुष्मान भारत योजना को 2018 में पेश किए जाने के बाद से 31 अक्टूबर 2024 तक करीब 35.89 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं. जाधव ने बताया, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में भारतीय मसालों पर प्रतिबंध नहीं है. हालांकि, इन दोनों देशों में निर्यात किए गए मसालों के कुछ बैच में एथिलीन ऑक्साइड की मानक सीमा से ज्यादा मौजूदगी के चलते वहां के स्वास्थ्य सुरक्षा विभागों ने जांच की थी. इसके बाद स्पाइसेज बोर्ड और वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यात के लिए शिपमेंट भेजने से पूर्व मसालों के परीक्षण को अनिवार्य बनाने के साथ कई नियम लागू किए। इन नियमों के उल्लंघन पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This