‘अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पड़ोसी देश’, राजनाथ सिंह बोले- इस बार…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnath Singh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच पाकिस्तान का बिना नाम लिए बड़ा हमला बोला. केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का पड़ोसी आजकल जिस स्थिति में है, उसमें कोई भी ‘गलत हरकत‘ कर सकता है. राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी कि अगर उसने ऐसा करने की हिम्मत की तो भारत का एक्शन अभूतपूर्व और निर्णायक होगा.

‘भारत में ईंधन या गैस का कोई संकट नहीं‘

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा देश में ईंधन या गैस का कोई भी संकट नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि भारतीय नेवी होर्मुज स्ट्रेट से टैंकरों को सुरक्षित रूप से ला रही है. उन्होंने प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीके इसको लेकर उठाए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भारत के हितों की रक्षा के लिए कूटनीतिक कुशलता का इस्तेमाल कर रहे हैं.

‘आतंकवाद पर कड़ा प्रहार‘

रक्षामंत्री ने कहा कि बीते 11 साल में चाहें इंटरनल सिक्योरिटी की बात हो, चाहे बाहर के दुश्मनों से सुरक्षा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती दी है. उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ आतंकवाद की बात करें तो याद कीजिए कि कांग्रेस की सरकार में हालात कैसे थे? आए दिन देश में किसी न किसी जगह पर आतंकी घटनाएं होती थीं या शहरों में बम ब्लास्ट होते थे, लेकिन जब से एनडीए की सरकार बनी है, आतंकी घटनाओं पर न केवल लगाम लगी है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमने निर्णायक एक्शन भी लिए हैं.

रक्षा मंत्री ने किया ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ का जिक्र

आतंक के खिलाफ उठाए गए सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि  चाहे ‘उरी अटैक’ के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक हो, ‘पुलवामा’ के बाद की गई एयर स्ट्राइक हो या फिर अभी ‘पहलगाम’ की घटना के बाद किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हो, हमने आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त प्रहार किया है.‘ उन्होंने कहा कि पहलगाममें हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सैनिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को महज 22 मिनट में घुटनों पर ला दिया था. भारतीय मिलिट्री इतिहास में आतंकवाद के खिलाफ किया गया, अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन था.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के तीसरे दिन...

More Articles Like This