जेल में नहीं, बल्कि इस बार अपने घर में मनेगी सत्येंद्र जैन की दिवाली, जमानत मिलते ही छलके पत्नी-बेटी के आंसू

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Delhi: आप आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की दिवाली इस बार जेल में नहीं, बल्कि अपने घर में अपने परिवार के साथ मनाएंगे. बता दें कि राउज एवेन्यू की एक विशेष अदालत ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी. सत्येंद्र जैन को यह राहत मुकदमे में देरी और लंबे समय से जेल में होने के आधार पर मिली है.

क्या बोलें स्पेशल जज विशाल गोगने ?

सत्येंद्र जैन को जमानत देते हुए स्पेशल जज विशाल गोगने ने कहा, मुकदमे में देरी और 18 महीने की लंबी कैद को ध्यान में रखते हुए और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि फैसला सुनाना तो दूर, मुकदमा शुरू होने में ही काफी समय लगेगा, आरोपी राहत पाने का हकदार है. जमानत देने के साथ ही जज ने जैन के लिए तुरंत ही रिहाई वॉरंट भी जारी कर दिया. जैन को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानती देने पर यह राहत दी गई.

बता दें कि सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार से जुड़े CBI मामले में 6 सितंबर, 2019 को ही नियमित जमानत मिल गई थी. सत्येंद्र जैन को ED ने 30 मई, 2022 को कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था.

फैसला सुनते ही कोर्ट रूम में रो पड़ीं पत्नी-बेटी

पूर्व मंत्री की पत्नी पूनम और बेटी श्रेया स्पेशल जज विशाल गोगने का आदेश सुनते ही कोर्ट रूम के अंदर ही रो पड़ीं. बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत में श्रेया ने कहा, परिवार के लिए दिवाली जल्दी आ गई है. उन्होंने कहा, हम हमेशा से जानते थे कि ऐसा होगा और यह केवल समय की बात है. हमें खुशी है कि अदालत ने हमें न्याय दिया. दिवाली नजदीक आ रही है और हमें लगता है कि इस साल यह हमारे लिए जल्दी आ गई है. हम खुश और उत्साहित हैं.

‘मन में विश्वास था कि ईश्वर सब अच्छा करेंगे‘

वहीँ, सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम ने कहा, मन में विश्वास था कि सत्येंद्र ने अपने जीवन में कभी कुछ गलत नहीं किया है. इसी भरोसे के साथ मैं डट कर खड़ी रही. समय मुश्किल जरूर था, पर एक विश्वास था कि ईश्वर अच्छा ही करेगा. पूनम ने आगे कहा, उन्होंने (जांच एजेंसियों ने) सच्चे और ईमानदार व्यक्ति को इस तरह से दो साल तक जेल में रखा. दुख होता है. पहले तो मिलकर बातें करेंगे. बाद में सेलिब्रेशन करेंगे. उन्हें कढ़ी बहुत पसंद है तो कल घर पर कढ़ी बनेगी.

यह भी पढ़े: UP: CM योगी ने ग्रहण की BJP की सदस्यता, घर जाकर प्रदेश अध्यक्ष ने बनाया पार्टी का सक्रिय सदस्य
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This