PFI से जुड़े संगठनों पर NIA का एक्शन, यूपी के कई जिलों में छापेमारी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIA Raid in UP: पीएफआई से जुड़े कई संगठनों के ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने तड़के सुबह छापेमारी की. ये छापेमारी अभी चल रही है. न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत 12 जगहों पर पीएफआई से संबंधित ठिकानों पर एनआईए ने आज छापेमारी की है. ये छापेमारी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में की जा रही है.

दरअसल, विगत वर्ष सितंबर माह में, सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगा दिया था. आपको बता दें कि इस संस्था पर कथित आतंकी गतिविधियों के लिए आतंकवाद रोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था.

यहां हो रही छापेमारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में एक ही मोहल्ले के तीन घरों में एनआईए ने छापेमारी की है. आज तड़के सुबह 5:00 बजे के लगभग जांच एजेंसी की टीम पैरा मिल्टरी फोर्स के साथ इन ठिकानों पर कार्रवाई के लिए पहुंची. इतना ही नहीं जहां पर छापेमारी की जा रही है वहां पर महिला सिपाहियों की भी मौजूदगी है. राजधानी लखनऊ के अलावा बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी और हरदोई जनपद में भी छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

पाकिस्तान में हादसाः सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पालयटों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Accident in Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां पाकिस्तानी सेना का...

More Articles Like This

Exit mobile version