ISIS टेरर मोड्यूल के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु में 25 जगहों पर की छापेमारी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIA Raid: आईएसआईएस टेरर मोड्यूल के खिलाफ राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को एनआईए की टीमें तमिलनाडु में एक साथ 25 जगहों पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, राजधानी चेन्‍नई और मयिलाडूथुरई जिले में तलाशी अभियान जारी है. इस छापेमारी को साल 2023 में कोयम्‍बटूर में हुए धमाके की जांच की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है.

इस वजह से पड़ी रेड

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए की जांच में अरेबिक लैंग्वेज सेंटर का नाम मुख्‍य रूप से सामने आया है. बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में NIA इसी सेंटर से जुड़े लोगों के अलग अलग ठिकानों पर रेड डाली है, ताकि ये मालूम हो सके कि विदेशी आतंकवादी संगठनों के साथ उनके क्या संबंध हैं.

जम्मू-कश्मीर में भी NIA का एक्‍शन

बता दें कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी एनआईए की रेड पड़ी है. यहां आतंकी साजिश मामले में 6 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. केंद्रशासित प्रदेश में NIA की ये छापेमारी श्रीनगर, बडगाम और सोपोर में जारी है. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने आतंकवाद से जुड़े मामले में जावेद अहमद, निसार अहमद और ए आर शल्‍ला नाम के तीन व्‍यक्तियों के घरों में रेड पड़ी है. मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी साजिश का ये मामला बीते साल दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तानी एक्टर ने संस्कृत में सुनाई ‘सरस्वती वंदना’, शब्दों का उच्चारण सुन पूरी आवाम हौरान

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version