मानवता के लिए मिसाल बनीं Nita Ambani ! KIIT यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nita Ambani Honorary Doctorate: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका एवं चेयरपर्सन Nita M. Ambani को Kalinga Institute of Industrial Technology (KIIT) विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया.

नीता अंबानी को मानद डॉक्टरेट की उपाधी देने के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान और समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की पहल की सराहना की. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Nita Ambani Honorary Doctorate

ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से भी हो चुकी हैं सम्मानित

इससे पहले 16 मार्च को रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी को उड़ीसा के ही कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह अवार्ड श्रीलंका के नोबेल प्राइज विजेता मोहन मुनासिंघे ने दिया था. नीता अंबानी को ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड उनके सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए दिया गया था.

Nita Ambani Honorary Doctorate

पुरस्कार लेते समय नीता एम. अंबानी ने बेटे-बेटियों में कोई अंतर नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा था कि जो काम हमारे बेटे कर सकते हैं, वहीं काम हमारी बेटियां भी कर सकती हैं. बेटे और बेटियों में कोई अंतर नहीं है.

क्या है रिलायंस फाउंडेशन?

रिलायंस फाउंडेशन समाज सेवा कार्यों से जुड़ी हुई संस्था है. यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक परोपकारी संस्था है. यह मुनाफे के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा के लिए काम करती है. इसकी शुरुआत नीता अंबानी ने साल 2010 में किया था. इसका काम शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तन लाना, खेलों को आगे ले जाना और आपदा प्रबंधन की दिशा में काम करना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This