राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ के मेदांता में भर्ती

Lucknow: अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत महंत नृत्य गोपाल दास की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ और लंग्स में इंफेक्शन की वजह से भर्ती किया गया है. उनका सही इलाज किया जा रहा है. जल्द ही मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा.

जनवरी 2026 में भी खराब हुई थी तबीयत 

इससे पहले जनवरी 2026 में भी 88 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब हुई थी. तब भी उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद वे स्वस्थ हो गए थे. उस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन से शुरुआती दिनों से जुड़े रहे हैं.

पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित

उन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया. कोर्ट- कचहरी से लेकर सड़क आंदोलन तक और संत-समाज को एकजुट करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही. मणिराम दास छावनी के महंत के रूप में उन्होंने सैकड़ों साधुओं को संगठित किया. राम मंदिर भूमि पूजन, निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी वे मौजूद रहे और प्रमुख योगदान दिया.

जल्द स्वस्थ होने की कामना

बढ़ती उम्र के चलते पहले भी कई बार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. देशभर के संत-समाज और रामभक्त उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Mangaluru Landslide: बारिश बनी काल, भूस्खलन की जद में आया मकान, तीन लोगों की मौत

Latest News

Yogi Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं ये बड़े फैसले

Yogi Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज (मंगलवार) को होगी. इसमें माध्यमिक व...

More Articles Like This

Exit mobile version