Odisha Day 2025: पीएम मोदी ने ओडिशा दिवस पर दी बधाई, कहा- ‘भारत को अपने इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Odisha Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (01 अप्रैल) को ओडिशा स्थापना दिवस (Odisha Foundation Day) के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी. उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, केंद्र और राज्य सरकार प्रगति के लिए मिलकर काम कर रही हैं. पीएम मोदी ने आगे लिखा, “उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है. भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है. ओडिशा के लोग मेहनती हैं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. पिछले एक साल में केंद्र और ओडिशा सरकार राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं.”

1 अप्रैल को मनाया जाता है स्थापना दिवस

उत्कल दिवस, जिसे ओडिशा स्थापना दिवस के रूप में भी जाना जाता है, प्रत्‍येक साल एक अप्रैल को मनाया जाता है, जो 1936 में ओडिशा (जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था) राज्य के गठन का प्रतीक है. यह दिन राज्य के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भाषाई महत्व का सम्मान करता है. यह राज्य की समृद्ध विरासत, कला, साहित्य और आध्यात्मिकता में इसके योगदान का भी जश्न मनाता है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This