ओडिशा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, हादसे में पांच जवानों की मौत, तीन गंभीर

Odisha Road Accident: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार तड़के तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी. हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा सुबह के समय झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास हुई.

श्रद्धांजलि देने के लिए शोक की लहर

ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिलेभर में शोक की लहर है. ड्यूटी पर जा रही पुलिस की बोलेरो को सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर कर्मी काशीराम भोई, एपीआर कर्मी देबदत्त सा, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की मौके पर ही मौत हो गई.

मृत जवानों के प्रति गहरा शोक

पुलिस विभाग ने मृत जवानों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है. हादसे में घायल तीन अन्य कर्मियों जिनमें आर्म्ड पुलिस रिजर्व के दो सदस्य और एक सार्जेंट शामिल हैं, को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया. उन्हें तुरंत झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी है.

ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही, नींद या वाहन में तकनीकी खराबी जैसे कारणों की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता देने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें. DA Hike 2026: होली से पहले डीए बढ़ोतरी पर चर्चा तेज, कर्मचारियों को 2 प्रतिशत तक राहत की उम्मीद

Latest News

अमेरिकी सेना की ईरान के खिलाफ हमलों की दूसरी लहर, डेढ़ घंटे तक बरसाए मिसाइल

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से हमलों का दौर शुरू हो चुका है....

More Articles Like This

Exit mobile version